जहानाबाद, जून 7 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल- जहानाबाद मुख्य मार्ग में रोजापर के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में सिद्धेश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष एवं साहिल सिंह 21 वर्ष शामिल हैं। दोनों रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के अबगीला गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि दोनों जख्मी खतरे से बाहर हैं लेकिन दोनों जख्मी का इलाज जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- बाइकों के बीच सीधी टक्कर में दो लोग हुए घायल यह भी पढ़ें- अररिया: दो बाइक के बीच हुई टक्कर में युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...