गाजीपुर, फरवरी 6 -- गाजीपुर (सादात)। सैदपुर-सादात मार्ग पर थाना क्षेत्र के यूबीआई सादात मुख्य शाखा के पास शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ही बाइक पर सवार तीन परीक्षार्थी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी के डुबकियां पहाड़िया निवासी लालजी यादव का पुत्र प्रद्युम्न यादव अपनी बहन प्रतिमा यादव और चाचा रामबली यादव की पुत्री (चचेरी बहन) सतिमा यादव को बाइक से लेकर जा रहा था। तीनों सादात के मरदापुर स्थित कालेज पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दरम्यान सादात की तरफ से बाइक से बुढ़नपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल राम पुत्र सतीश राम आ रहा था। संतुलन बिगड़ने से दोनों बाईकों की आमने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.