कन्नौज, मई 27 -- कन्नौज। तिर्वा रोड पर बुधवार की दोपहर दो बाइको की जोरदार भिड़न्त हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। तिर्वा कोतवाली के गांव भुगैतापुर निवासी 21 वर्षीय शौर्य मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा बुधवार की दोपहर बाजार जा रहा था तभी टिड़ियापुर मोड़ के निकट पहुंचते ही तिर्वा रोड पर तेज गति में आ रही बेकाबू बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...