बिल्ल्होर, अगस्त 15 -- बिल्हौर,संवाददाता। शिवराजपुर के रवांलालपुर के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से दो सगे भाई समेत तीन घायल हो गए। एसओ शिवराजपुर अमित सिंह ने बताया कि मौली निवादा गांव के सगे भाई गोपाल और कन्हैया बाइक से जा रहे थे। सामने बाइक से आ रहे गुड़रा गांव निवासी विशाल की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीनों जख्मी हो गए। एसओ ने बताया कि तीनों घायलों को सीएचसी शिवराजपुर से कानपुर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में तीन घायल गंभीर रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...