गंगापार, मई 7 -- करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी देवीशंकर यादव का 30 वर्षीय बेटा विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। बुधवार की रात विपिन कुमार रामनगर बाजार से काम कर घर लौट रहा था। रात 12 बजे के आसपास जैसे ही वह दिघिया चौकी मार्ग पर बजहा गांव के पास ईंट भट्ठे के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विपिन कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी रामनगर ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...