रायबरेली, अप्रैल 21 -- सिंहपुर,संवाददाता। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव के रहने वाले बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राजेश गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम बीते सोमवार देर शाम लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर बाराबंकी जिले के चौबिसी कस्बे में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे के समय राजेश अपने ससुराल धरमूपुर में साली की शादी में शामिल होने गया था। यह भी पढ़ें- शादी वाले घर में दो मौतों से छाया मातम सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और राजेश को घायल अवस्था में लेकर सिंहपुर सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प...