झांसी, मार्च 25 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव लखेश्वर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भटपुरा निवासी उमेश कुशवाहा बेटा किशोरीलाल कुशवाहा खेती-किसानी व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीती देर रात वह अपनी ससुराल मऊरानीपुर की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। वह गांव लखेश्वर के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से एक और बाइक सवार आ रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उमेश और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन...