उन्नाव, मार्च 29 -- बीघापुर। मर्दनपुर गांव के रहने वाले प्रकाश पुत्र गंगा नारायण ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा का बेटा अभिषेक पुत्र देशराज अपनी बाइक से पुरवा जा रहा था। बीघापुर पुरवा मार्ग पर मगरायर गांव स्थिति आचार्य नंददुलारे पार्क के पास सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक का दाहिना पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक का अभी इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.