फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। छिबरामऊ रोड पर आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में भांजे की मौत हो गई । जबकि मामा समेत दो लोग घायल हो गये। इन्हें इलाज को भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर प िरवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जहानगंज थाना क्षेत्र के तरा नगला गांव निवासी अखिलेश राजपूत का 10 वर्षीय पुत्र इंद्रेश राजपूत अपने मामा सुआलाल निवासी बसोला, के साथ शुक्रवार को बाइक से शमसाबाद जा रहे थे। बाइक सुआलाल चला रहे थे। छिबरामऊ रोड पर गांव रुनी चुरसई के पास सामने से आ रही बाइक से सुआलाल की बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में इंद्रेश, सुआलाल व दूसरी बाइक के चालक अनुज कुमार निवासी दानमंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.