बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, एक युवक घायल
रायबरेली, अगस्त 27 -- सलोन,संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के रेवहारा मोड़ के पास बीते बुधवार देर रात दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मोहनगंज गांव के रहने वाले सुशील कुमार अपने साथ 75 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद के साथ बाइक से बीते बुधवार देर रात रायबरेली की तरफ से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रेवहारा मोड़ के सामने पहुंचे कि सलोन की तरफ से रायबरेली की तरफ जा रहे दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.