फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट रोड पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइकें भिड़ गईं। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जान गंवाने वाला युवक फेरी विक्रेता था।पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। शाहजहांपुर जिले के कलान कस्बा निवासी 19 वर्षीय शिमू सुबह को अपने घर से बाइक पर सवार होकर बाल खरीदने के लिए फेरी लगाने निकला था। जब वह ढाईघाट रोड पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सामने मुख्य रोड पर गुजर रहा था कि तभी दूसरी बाइक सवार नगला बसोला गांव निवासी चमन की बाइक से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
घटना की जानकारी घटना को देखते हुये आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मी दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आयी जहां डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.