झांसी, मार्च 19 -- समथर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। पंडोखर सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। समथर के गुलाब बेटा दयाल यादव अपने दोस्त महादेव बेटा कल्लू के साथ गुरुवार को बाइक से अपने खेत से घर आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर पंडोखर के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आदेश बेटा राजू निवासी समथर अपने साथी आकाश व अमन के साथ आ रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भ...