उरई, मार्च 10 -- माधौगढ़। तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के कैलोर निवासी बृजेन्द्र सिंह स्टेट बैंक के सामने बाइक लेकर खड़े थे, पीछे से आ रहे मोहल्ला पटेल नगर निवासी योगेन्द्र कुमार की बाइक स्टेट बैंक के पास पहुंची थी कि बाइक अनियंत्रित होकर बृजेन्द्र सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बृजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत का कहना है कि हल्की चोट आईं और इलाज चल रहा है। दूसरा युवक योगेन्द्र का इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...