उन्नाव, मार्च 14 -- औरास। थाना क्षेत्र के औरास चकलवंशी मार्ग स्थिति इनायतपुर बर्रा गांव के पास शनिवार सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय आलोक पुत्र शिव सागर शनिवार को हैदराबाद किसी काम से गया था। यहां से वह दोपहर घर लौट रहा था। अभी वह इनायतपुर बर्रा गांव पास ही पहुंचा था कि इसी बीच थाना क्षेत्र के ही सुभानखेड़ा गांव निवासी बुद्धी (28) पुत्र शंकर औरास से घर जा रहा था। दोनों बाइककी आमने सामने से टकरा हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायल को सीएचसी औरास पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.