मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मोरना मोरना-ककरौली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो बाइकों पर सवार चार युवा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी भूरा, नदीम, शाहनूर बाइक पर सवार होकर मोरना जा रहे थे। वहीं चौरावाला निवासी गौरव बाइक से मोरना से चौरावाला अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह ककरौली मोरना मार्ग भिड़ाहेड़ी में ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तभी वहां से गुजर रही अज्ञात कार से बचने के दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों को एम्बुलेंस से भोपा सीएचसी भिजवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते चारों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.