उरई, मार्च 26 -- उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर के पास 20 फरवरी को बाइकों की भिड़ंत में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब किसान रिश्तेदारी से लौट रहा था। चुर्खी थाना ग्राम कुकहनू निवासी 58 वर्षीय किसान राजेंद्र पाल 20 फरवरी को कानपुर देहात के ग्राम खरका से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नियामतपुर के पास चुर्खी रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें किसान बुरी तरह से घायल हो गया था। उसके भाई राजू पाल व भतीजे लवकुश ने इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां से उन्हें झांसी रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को किसान की मौत हो गई। सूचना के बाद चुर्खी थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.