झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। छिरौना नहर हेड पुल के मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन किशोरों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जादवपुर निवासी शिवाकांत (13) बेटा कमलेश मंगलवार की देर रात अपने दोस्त प्रमोद (16) बेटा प्रीतम के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर छिनौरा हेड पुल के मोड़ पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से गांव देवरा निवासी काशी (17) बेटा हरी सिंह अपने दोस्त चंचल (18) बेटा दयाशंकर चिरगांव की ओर जा रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों...