रामपुर, जनवरी 31 -- स्वार। आमने-सामने से हुई दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्वार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा शनिवार शाम करीब सात बजे हुआ। क्षेत्र के रज़ानगर निवासी 28 वर्षीय जुनैद पुत्र अबरार और 20 वर्षीय अदनान पुत्र कुर्बान बाइक से स्वार की ओर आ रहे थे। वहीं सामने से पट्टीकला निवासी टिंकू सैनी पुत्र केसरी और उनके जीजा 40 वर्षीय गजपाल निवासी जुवालापुर, शादी के कार्ड बांटने के लिए स्वार की ओर से बिलासपुर दिशा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.