झांसी, जनवरी 31 -- कटेरा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। कचनेव सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निवाड़ी (मप्र) के गांव टेहरका के रहने वाले मजेंद्र सेन (56) खेती-किसानी करते थे। बीते रोज वह बेटे मनीष की शादी की शादी के सिलसिले में बेटी रोशनी के ससुराल किसी पंड़ित से मिलने गए थे। देर रात वहां से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र के गांव कचनेव के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कोई बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मजेंद्र दूर गिरे और घिसटते चले गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद से घायल को बंगरा सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.