बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, दो भाई घायल
उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। उरई कोंच रोड पर ग्राम मड़ोरा के पास रविवार देर रात को बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार भाग निकला। लोगों ने घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और मृतक भाई के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार तीनों भाई एक शादी में शिरकत करके लौट रहे थे। शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी 45 वर्षीय प्रताप बाल्मीकि रविवार शाम को अपने ब़ड़े भाई 60 वर्षीय परमेश्वरी व छोटे 55 वर्षीय कल्लू के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम खरूसा गया था। देर रात तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोंच रोड पर ग्राम मड़ोरा के पास पहुंचा तो उरई की तरफ से जा रहे बाइक सवार से सीधी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.