फतेहपुर, अप्रैल 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के समीप बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार महरहा निवासी सूरज सोनकर (20) पुत्र वीरेंद्र उर्फ चुनकाई दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी सामने आ रही बाइक टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूरज के साथ बाइक पर सवार राजा सोनकर उर्फ बृजेश (25) और विशाल उर्फ शिवम (28) भी घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.