कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र झब्बूलाल मैनपुरी जनपद के घिरोर थानांतर्गत नगला इंद्रबहादुरशाहपुर गांव निवासी दामाद मोनू पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक से बाजार करने आए थे। छिबरामऊ से वापस जाते समय जब वह नगर के तालग्राम तिराहा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार हो गई, जिसमें दामाद और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। दोनों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। घायल मोनू ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी ससुराल बहवलपुर आया था। यहां उसकी पत्नी को बेटी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.