कौशाम्बी, जून 5 -- सैनी थाना क्षेत्र के उचरावां गांव के समीप शुक्रवार शाम बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार सरोज पुत्र राम मंजूर की ससुराल सैनी इलाके के भैरावां में है। वह किसी काम से बाइक लेकर ससुराल आया था। शुक्रवार शाम लौटते वक्त उचरावां गांव के समीप सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल पुलिस दूसरी बाइक पर सवार युवक के बाबत कोई जानकारी नहीं दे सकी। इतना भर बताया कि उसके संबंध में ...