झांसी, मार्च 18 -- कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव सेमरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दतिया (मध्य प्रदेश) के भांडेर गांव कमलापुरी व हाल झांसी के मोंठ थाना खेत्र के गांव सेमरी निवासी राजेंद्र यादव (51) भांडेर के ही गांव बीकर के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से दो बाइक सवार आ रहे थे। इससे पहले कि कोइर कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं राजेंद्र समेत दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां ...