कुशीनगर, अप्रैल 5 -- गुरवलिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित खरवार टोला मोड़ पर शनिवार को रात 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बिहार से विश्वजीत मिश्रा पुत्र रामा मिश्रा निवासी ग्राम छहू अपने साथी बिपिन मिश्रा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर गुरवलिया बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तुर्कपट्टी की तरफ से आ रहे ठाढीभार निवासी एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।दूसरे बाइक पर पति-पत्नी सवार थे, जो दुर्घटना के बाद मौके से चले गए। हादसे में विश्वजीत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर पूरी तरह से टूट गया और वह बेहोश हो गए। वहीं विपिन मिश्रा को भी चोटें आई हैं।घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.