मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौंगी खुर्द निवासी ऊदल सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 25 मार्च को उनका पुत्र अमित कुमार फैक्ट्री के ठेकेदार शुभम कुमार की मोटरसाइकिल से फैक्ट्री के कार्य से महुआखेड़ा गंज की ओर जा रहा था। जब अमित पैगा चौकी चौराहा मार्ग और ग्राम महुआखेड़ा गंज मार्ग के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने गलत दिशा में आकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.