चित्रकूट, अप्रैल 2 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र स्थित राजापुर-कमासिन मुख्य मार्ग में बड़हर पुरवा के पास बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार तीन युवकों में से एक को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर मृतक के परिजनों ने बाइक सवार तीनों युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।खोपा निवासी सुखलाल वर्मा का 19 वर्षीय बेटा सत्यम वर्मा शटरिंग का काम करता था। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह अतरौली गांव से वह बाइक में अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान बड़हर पुरवा निवासी रोहित, मनोज व गामा प्रसाद एक ही बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। बड़हर पुरवा के पास ही दोनो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सत्यम वर्मा व रोहित गंभीर रुप से घायल हो गए। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.