सहारनपुर, फरवरी 25 -- शहर में मंडी समिति रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से हुए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत का पता लगते ही परिजनों कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और घायलों को संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका ईलाज शुरू करने के बावजूद पुल कम्बोहान निवासी नवाज की मौत हो गई, जबकि आसिफ व रजा घायल हो गए। पुलिस ने घटन...