बांदा, जून 24 -- बांदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बुआ भतीजा घायल हो गया। बबेरू कमासिन मार्ग पर बुधवार सुबह दतौरा चौराहे के पास बाइकों भिड़ंत को की आमने-सामने टक्कर हो जाने से युवक और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम सांडासानी निवासी सुनील कुमार पुत्र विजइया अपनी बुआ विद्यावती पत्नी राजकरण निवासी ग्राम सातर को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह दतौरा चौराहे के पास पहुंचा तभी बबेरू की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक आमने-सामने टक्कर हो गई। सुनील कुमार एवं उनकी बुआ विद्यावती को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बाइकबुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- बोलेरो से कुचलकर युवक की मौत, भाई व बहनोई घायल घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके का फायदा उठाकर वापस बबेरू की तरफ भाग निकला। घायलों को...