रामपुर, मई 4 -- शाहबाद। शाहबाद-चंदौसी मार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पेंटर समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे नवाबपुरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को सीएचसी पहुंचाया।सीएचसी में मौजूद एक युवक ने मृतक की पहचान हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद (40) के रूप में की। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में पेंटर समेत दो की मौत, एक गंभीर बताया गया कि वह पेंटिंग का काम करता था। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने उपचार के दौरान सीएचसी में दम तोड़ दिया। उसकी पहचान मुरादाबाद निवासी युव...