कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा के महावां गांव का मनमोहन गुरुवार की सुबह अपने 10 वर्षीय बेटे आरव के साथ दवा लेने बाइक से मंझनपुर जा रहा था। करारी इलाके में जमदुआ के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर जमदुआ गांव का ही प्रवीण सरोज सवार था। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए।दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...