प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला-बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा निवासी शिवा अपनी भाभी नंदनी, भतीजे आर्यन और छह वर्षीय की भतीजी आयुषी के साथ पट्टी कोतवाली क्षेत्र से रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। खूंझी कला-करनपुर खूंझी गंगागंज ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे दीवानगंज निवासी संजय कुमार की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ धाम पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवा, आयुषी, नंदिनी और संजय कुमार की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आर्यन...