उरई, मई 16 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू अपनी पत्नी आरती और बच्चों के साथ कोंच बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी आरती, 5 वर्षीय बेटा लवकुश और 2 वर्षीय बच्चा गणेश सवार थे। बताया गया कि जब उनका परिवार ग्राम दाढ़ी के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घा...