नोएडा, फरवरी 20 -- दनकौर, संवाददाता। धनौरी वेटलैंड रोड पर शुक्रवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोतवाली में शिकायत नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार भट्टा निवासी गगन बाइक पर सवार होकर किसी काम से दनकौर कस्बे जा रहे थे। वह धनोरी वेटलैंड रोड से होते हुए जा रहे थे। इस दौरान सामने से तेज गति में आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार गगन और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.