संभल, मार्च 6 -- रजपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। होली पर्व के दौरान मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया और होली की खुशियां काफूर हो गईं। थानाक्षेत्र के गांव सिंघौली पूर्वी निवासी बिजेंद्र सिंह (40) अपनी पत्नी कुसुम के साथ मंगलवार को बाइक से रजपुरा की तरफ जा रहे थे। वहीं हिरौनी निवासी योगेंद्र (32) व जगतपाल बहटकरन की तरफ से कन्हुआ की तरफ जा रहे थे। गवां-रजपुरा मार्ग पर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल हुए योगेंद्र की अलीगढ़ में मंग...