फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल थाना क्षेत्र के समाउदीनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंपिल निवासी धर्मेंद्र बिल्सड में क्लिनिक चलाते हैं, काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी समाउद्दीनपुर गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अरमान निवासी प्रेमनगर सवार था। अरमान की मां मुन्नी देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ बल्लूपुर गांव में मजदूरी करने गई थीं। अरमान उनसे मिलने के लिए ही बाइक से घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.