कुशीनगर, मार्च 6 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।कुशीनगर के मंदिर रोड पर बुधवार शाम को दो बाइकों के आमने-सामने के भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को गंभीर अवस्था में कसया सीएससी से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।कसया थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी ओम सिंह (17) पुत्र रामकृपाल सिंह अपनी बाइक पर एक युवक और एक युवती को बैठाकर बुधवार की देर शाम को मंदिर रोड से रामाभार स्तूप की तरफ जा रहा था। अभी वह नवनिर्मित कृषि विश्वविद्यालय के सामने पहुंचा ही था, कि सामने से कुशीनगर की तरफ आ रही एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सभी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में ओम सिंह व अमित साहनी (24) पुत्र शिव कुमार ग्राम भटहट थाना गुलरिहा, गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.