बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल
इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा। ऊसराहार क्षेत्र के नगला पृथ्वीपुर पुरैला गांव के पास शुक्रवार रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऊसराहार के नगरिया महुआ निवासी 26 वर्षीय विपिन पुत्र पातीराम कमल के चचेरे भाई श्याम सिंह की बारात शनिवार को औरैया के कुदरकोट जानी थी। तैयारियों के बीच शुक्रवार रात करीब नौ बजे विपिन अपने चचेरे भाई प्रमोद और संदीप के साथ ससुराल बहादुरपुर से बाइक से घर लौट रहा था। नगला पृथ्वीपुर पुरैला गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के मंगदपुर निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह यादव, उसकी पत्नी रुचि देवी और ममेरी बहन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.