कौशाम्बी, फरवरी 20 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ निवासी अमित कुमार व मो. जिकरान निवासी खालिसपुर हाईस्कूल के परीक्षार्थी हैं। शुक्रवार को दोनों परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। भरवारी में गौरा के पास सामने से आए बाइक सवार से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर पंकज कुमार पुत्र रामबाबू निवासी कसिया पश्चिम सवार था। हालांकि, उसको गंभीर चोट नहीं आई। घायल दोनों परीक्षार्थियों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.