फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर, संवाददाता। बांदा-बहराइच मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की भिडंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अर्जुन सिंह निवासी बुधियापुर कोराई थाना मंलवा बांदा की ओर से आ रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार निलेश निवासी अहिरन खेड़ा शाह थाना गाजीपुर बांदा की ओर जा रहा था। तभी लदीगवां गांव के पास दोनों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने बताया कि बाइक सवार घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.