जौनपुर, दिसम्बर 26 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली पूरेआजम गांव के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के छताईकला गांव निवासी 50 वर्षीय शिवचरन पुत्र मन्का प्रसाद घर से शाहगंज आ रहे थे। उसी दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के उईना गांव निवासी 18 वर्षीय हैप्पी पाल पुत्र मनोज पाल बाइक से अपने घर लौट रहे थे। प्रयागराज मार्ग पर पटखौली पूरेआजम गांव के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.