रामपुर, जनवरी 10 -- आमने-सामने से हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आई, जहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा शुक्रवार की देर शाम नगर के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम गंगापुर जदीद के समीप हुआ। क्षेत्र के ग्राम आगापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने मित्र गांव निवासी सुभाष के साथ ग्राम राठौंडा से वापस घर लौट रहे थे। वहीं ग्राम राठौंडा के मझरा निवासी 34 वर्षीय हरीश अपनी ससुराल ग्राम नानकार से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.