बाइकों की भिड़ंत में दरोगा-सिपाही घायल
कौशाम्बी, मई 18 -- थाना कड़ा धाम में नियुक्त सिपाही विशाल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे उप निरीक्षक भोला सिंह यादव के साथ जांच प्रार्थना पत्र, क्षेत्र भ्रमण एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए ग्राम रुकुनपुर गए थे। वापस लौटते समय रुकुनपुर लेहदरी तिराहा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने उनकी सरकारी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा भोला सिंह यादव के सिर में गंभीर चोट आई और पैर में फ्रैक्चर हो गया। जबकि सिपाही विशाल कुमार घायल हो गए। दरोगा को गंभीर हालत में एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक मो. दानिश निवासी अफजलपुर सातों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.