कौशाम्बी, मार्च 2 -- पश्चिमशरीरा निवासी हरपाल सिंह की रिश्तेदारी करारी में है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी राखी देवी के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। अषाढ़ा गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक मामूली तौर पर जख्मी होने के कारण मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...