बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
मुरादाबाद, जून 16 -- ठाकुरद्वारा-ढकिया मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के पायलट दुरोजपाल और ईएमटी द्वारा घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे ठाकुरद्वारा-ढकिया मार्ग पर ग्राम कालाझांड़ा के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में ओमकार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी कालाझांड़ा व गोपीवाला निवासी शाने आलम और कामिल घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.