बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- सैनी गांव के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी अनिल सोनकर ने बताया कि 20 अगस्त को वह पत्नी दिव्यांशी व बेटे सत्यम के साथ अपनी ससुराल फरीदपुर टप्पा गया था। शाम को लौटते वक्त रोही पुल पर विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित का दाहिना पैर दो जगह से टूट गया। पत्नी और बेटे को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.