बाइकों की भिड़ंत में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत
बरेली, अप्रैल 9 -- मीरगंज, संवाददाता।हुरहुरी-मीरगंज रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।मसीहाबाद के 35 वर्षीय अतिराज सिंह बुधवार शाम पांच बजे बाइक से हुरहुरी से मीरगंज जा रहे थे। एमएस रिसोर्ट के पास मीरगंज से आई बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। अतिराज सिंह ने गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक ने अतिराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.