कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव के समीप दो बाइक टकरा गईं। हादसे में जख्मी हुए अधेड़ की गुरुवार को मौत हो गई। उनको एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी भोलानाथ किसान थे। इन दिनों उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 13 अप्रैल को वह बेटे राहुल कुमार के साथ बाइक से दवा लेने प्रयागराज गए थे। शाम को लौटते वक्त डहिया के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ को मेडिकल कॉलेज से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर परिजनों, करीबियों व रिश्तेदारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.