बदायूं, मई 16 -- शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा गांव सुल्तानपुर के पास हुआ। कासगंज जिले के गांव इस्माइलपुर के रहने वाले राहुल यादव अपनी पत्नी सोनम और बच्चों सोनाक्षी, मिष्टी व भानु के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी प्रदीप यादव अपनी बहन आरती यादव के साथ दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राहुल यादव, सोनम, सोनाक्षी, मिष्टी, प्रदीप यादव और आरती यादव घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनम की हालत ...