बाइकों की भिड़ंत में छह घायल, एक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
फतेहपुर, अप्रैल 30 -- चौडगरा,संवाददाता। कल्यानपुर थाना के महरहा गांव के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइकों के सात सवार घायल हुए, जिसमें एक की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया है। महरहा निवासी 20 वर्षीय सूरज सोनकर अपने साथियों राजा सोनकर उर्फ बृजेश और विशाल उर्फ शिवम के साथ बाइक से जा रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही सूरज सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला मौत, छह घायल उसे सीएचसी बिंदकी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.